दुर्ग के युवक ने फर्जी अफसर बनकर की ठगी : खुद को एसीबी अधिकारी बताकर पासपोर्ट दफ्तर में मारा छापा, भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर वसूले 5 लाख

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठग एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग खुद को अफसर बताकर पासपोर्ट दफ्तर पहुंचा और अफसर को धमकाकर 5 लाख लेकर चला गया। ठगी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और बोरसी के रहने वाले आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया है।

शातिर ठग को पांच लाख देने के बाद अफसरों ने एसीबी के अधिकारियों से संपर्क किया। ठग ने खुद को नागपुर एसीबी का अफसर बताया था। वहां के अफसरों से भी जानकारी ली गई। तब उसकी सच्चाई सामने आई। ठगी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दुर्ग बोरसी निवासी प्रभात शर्मा (58) भ्रष्टाचार पर काम करने वाली किसी एनजीओ से जुड़ा हुआ है। वह 19 सितंबर को पंडरी श्याम प्लाजा स्थित पासपोर्ट दफ्तर पहुंचा। उसने खुद को एसीबी नागपुर का इंचार्ज बताया।

शातिर ठग ने पासपोर्ट दफ्तर के स्टाफ से कहा कि उसे वरिष्ठ पासपोर्ट अधिकारी से मिलना है। उसे वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक अभिजीत दत्ता के पास भेजा गया। प्रभात ने अभिजीत से मुलाकात की। उसने एसीबी का अपना फर्जी कार्ड दिखाया। कार्ड में सील ठप्पा देखकर अफसर को यकीन हो गया कि वह एसीबी का अफसर है। उसके बाद ठग ने अपने बारे में कई झूठी जानकारी दी। फिर वह धमकाने लगा कि यहां खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। वह गिरफ्तार करने आया है। आप लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत है।

अभिजीत ने प्रभात को बताया कि यहां किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्हें गलत जानकारी दी गई है। उसके बाद वह पुलिस अधिकारियों की तरह रौब दिखाने लगा। उसने मीडिया बुलाकर उनकी छवि धूमिल करने की धमकी दी। अभिजीत घबरा गया। तब आरोपी ने मामला रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपए मांगे। अभिजीत ने कहा कि इतनी बड़ी रकम वह कहां से लाकर देगा। उसने किसी तरह प्रभात को पांच लाख कैश दिया। फिर आरोपी पैसा लेकर चला गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...