माइलस्टोन एकेडमी में गर्ल्स टॉक: डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने छात्रों के पश्नों के दिए जवाब… बच्चियों ने बिन झिझक खुल कर पूरी की सवालों की जिज्ञासा

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी के सीनियर विंग में कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं के लिए “गर्ल्स टॉक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी की डायरेक्टर, डॉ. ममता शुक्ला ने की। गर्ल्स टॉक के इस विशेष सत्र में अति संवेदनशील मुद्दों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने मन की बात सहजता से साझा कर सकें।

डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने छात्रों से संवाद करते हुए पूछा कि वे जीवन में ध्यान और लक्ष्यों को कैसे बढ़ा सकते हैं और फोकस बनाने के लिए कौन सी तकनीकें अपनाई जा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं के सवालों का उत्तर देते हुए उनके मन की बातों को सुनने का प्रयास किया। छात्राओं ने भी बिना किसी झिझक के अपने प्रश्न पूछे, जो सामान्यतः उन्हें संकोच का विषय लगते थे। इस अवसर पर उन्होंने डायरेक्टर से महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा।

कार्यक्रम के अंत में, ममता शुक्ला ने सभी छात्राओं को सलाह दी कि वे अपनी मन की बात किसी खास व्यक्ति के साथ अवश्य साझा करें, ताकि वे जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। इस तरह के संवाद ने छात्राओं को न केवल मानसिक मजबूती दी, बल्कि उन्हें एक-दूसरे के प्रति भी सहानुभूति और समझ विकसित करने का अवसर प्रदान किया। इस कार्यक्रम ने माइलस्टोन अकादमी में महिलाओं के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह निश्चित रूप से छात्राओं को अपनी बात कहने और अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...