सूरजपुर में खौफनाक दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के साथ 4 और लोगों ने वारदात को दिया था अंजाम… NSUI जिलाध्यक्ष भी शामिल; पुलिस ने तत्परता से सभी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हुए डबल मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। कुलदीप साहू के साथ 4 और लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इसमें NSUI जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी का भी नाम है। प्रधान आरक्षक की बीवी और उसकी मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर उन्हें घर से 5 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया था। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है।

कहा से शुरू हुआ विवाद?
दरहसल रविवार को सूरजपुर के चौपाटी क्षेत्र में आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने एक पुलिसकर्मी से बहस की। उसने कहा, “तुम्हारी पुलिस मेरा जीना हराम कर रखी है।” पुलिसकर्मी ने जवाब दिया, “मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता।” इस पर कुलदीप ने गुस्से में आकर होटल में रखे खौलते हुए तेल को उस पर फेंक दिया, जिससे आरक्षक गंभीर रूप से जल गया और उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह अंधेरे में एक कार में छिपा हुआ था और पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

कुलदीप ने इसके बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख के शहर से बाहर महगंवा स्थित किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को फोन करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। जब तालिब शेख घर पहुंचा, तो उसने देखा कि घर में खून फैला हुआ है और उसकी पत्नी व बेटी गायब हैं। तलाशी के दौरान उनकी लाश शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर मिली। आईजी अंकित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की तत्परता और प्रधान आरक्षक की सक्रियता के कारण ही यह मामला सुलझा पाया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  • कुलदीप साहू
  • आर्यन विश्वकर्मा
  • फूलसिंग
  • चंद्रकांत चौधरी
  • सूरज साहू

इस मामले ने पूरे सूरजपुर में सनसनी फैला दी है और स्थानीय पुलिस प्रशासन की सक्रियता की प्रशंसा हो रही है। अब मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी ताकि अन्य संभावित आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...