चंद पलों में बिखर गई खुशियां: मेडिकल रिपोर्ट देखते ही पति-पत्नी ने कर ली खुदकुशी, 3 साल पहले हुई थी शादी, लिखा-अब हम लास्ट स्टेज पर आ चुके, मरने से पहले परिवार वालों को किया कॉल, पर…

नोएडा/दिल्ली। नोएड शहर से एक बेहद मार्मिक खबर सामने आई है। जहां एक दंपति की खुशियां चंद पलों में बिखर गई और उन्होंने एक साथ फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि इस कपल की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा कि जैसे ही पति ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट देखी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद पति-पत्नी ने मरने का फैसला कर लिया। क्योंकि पति को कैंसर था, जो लास्ट स्टेज तक पहुंच चुकी थी। जिसके डर से दोनों ने यह कदम उठा लिया।

बेडरूम में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी
नोएडा के सेक्टर-22 में रहने वाले एक दंपत्ति ने अपने घर में पंखे से लटक जान दे दी। पुलिस ने शव के साथ मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें दोनों ने खुद की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को सूचित कर बुलाया गया है।

दंपत्ति ने लिखा-हम अब लास्ट स्टेज पर, इसलिए नहीं जानी चाहते
बता दें कि मृतक दंपत्ति मूल रूप से सौनभद्र जिले के रहने वाले थे। 31 वर्षीय अरुण सिंह अपनी पत्नी शशि कला (29 वर्षीय) के साथ सेक्टर-22 में किराए पर रहते थे। तीन साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। अ

रुण एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। कुछ दिन पहले अरुण के गले में खराश हुई थी। लेकिन इसको सामान्य मानते हुए किसी डॉक्टर के पास इलाज नहीं कराया और ना ही इसकी जांच कराई। जब परेशानी ज्यादा बढ़ी तो टेस्ट करवाए। इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट में अरुण कैंसर से पीड़ित निकला, वह भी लास्ट स्टेज पर। इससे दोनों पति-पत्नी डिप्रेशन में आ गए और मरने का कदम उठा लिया।

मरने से पहले परिवार को किया था फोन
मामले की जांच कर रहे एडीसीपी रणविजय ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हुआ। मरने से पहले दंपत्ति ने सुसाइड नोट में लिखा-‘हम अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मेरे पति को कैंसर है, जो कि एक जानलेवा है, इसिलए अब हम जीना नहीं चाहते हैं। वहीं जांच में पता चला कि अरूण ने आत्महत्या से पहले अपने परिवारवालों को फोन किया था, लेकिन किसी ने अटेंड नहीं किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...