रिश्वतखोर पटवारी: हर काम के लिए मांगता है पैसा और मुर्गा-बकरा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

अंबिकापुर। पोड़ी कला गांव के ग्रामीण रिश्वतखोर पटवारी से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी काम कराने के नाम पर रिश्वत के तौर पर रुपए, मुर्गा, बकरा मांगता है। इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की है।

दरअसल पोड़ी कला गांव में पटवारी अगस्तुक लकड़ा 3 साल से पदस्थ है। पटवारी से गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि छोटे से छोटे काम के लिए पटवारी पैसे की डिमांड करता है। डिमांड पूरा करने के बाद भी वह काम नहीं करता है। इससे गांव के लोगों को पटवारी कार्यलय का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है।

शिकायतकर्ता मनोज वेक ने बताया कि पिता के नाम की त्रुटि होने पर पटवारी द्वारा 5 हजार की डिमांड की गई थी, जिसे पूरा करने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया। वहीं लालबहादुर का कहना है कि 4 भाई में जमीन नापने के लिए 32 हजार रिश्वत लिया, इसके बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया। गांव के लोग पटवारी की रिश्वतखोरी से परेशान हैं।

इस मामले में एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि पोड़ी कला के ग्रामीणों ने पटवारी अगस्तुक लकड़ा के खिलाफ शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...