छत्तीसगढ़ मितान योजना: सीएम बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ… बस एक कॉल में उपलब्ध होगी आपके लिए ये 13 सेवाएं… सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर मितान योजना की शुरुआत की। इसके अंतर्गत, जन्म प्रमाण पत्र , विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित 13 सेवाएं घर पहुंच सेवा के रूप में मिलेंगी। इसके लिए मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी।

मितान योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों व निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी।

14545 नंबर पर करना होगा डायल
इस योजना का लाभ लोगों को सिर्फ एक कॉल पर मिलेगा। इस योजना का लाभ पाने या सेवाओं से संबंधी जानकारी के लिए मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉलकरना होगा। इस योजना के तहत सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से ना सिर्फ मुक्ति मिलेगी, बल्कि योजनाओं में पारदर्शिता भी आयेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शामिल किया है। ये योजना पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...