दुर्ग में जूनियर रेडक्रॉस मीट: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंबार… SAF बटालियन में दायरा बस्तर की प्रस्तुति होगी विशेष आकर्षक; जानिए शेड्यूल

दुर्ग। दुर्ग जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति होगी। इस दौरान एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में दायरा बस्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षक होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संयुक्त कलेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली मोनिका वर्मा से मिली जानकारी अनुसार 18 अक्टूबर 2024 को खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्रस्तुति, स्थानीय स्तर पर तैयार, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और प्रतिभागी बच्चों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। 19 अक्टूबर 2024 को कैलान बर्रे पंथी दल की प्रस्तुति, गिरधारी विश्वकर्मा राउत नाचा की प्रस्तुति, विभिन्न संभाग द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और रेणु साहू द्वारा पंडावानी की प्रस्तुति होगी। 20 अक्टूबर 2024 को खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्रस्तुति, त्रिवेणी संस्कृति की प्रस्तुति, राधेश्याम बारले पंथी दल की प्रस्तुति और अजय चतुर्वेदी पंथी दल की प्रस्तुति होगी। 21 अक्टूबर 2024 को कार्यक्रम स्थल एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में अंकित तिवारी द्वारा दायरा बस्तर की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2024 को संतोषी साहू एवं टीम द्वारा कर्मा नृत्य प्रस्तुति, मलमख की प्रस्तुति और विभिन्न जिलों से आये चयनित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...