CG – हिरासत में युवक ने लगा ली फांसी: RPF बैरक के टॉयलेट में जाकर दी जान, चोरी के आरोप में लाई थी रेलवे पुलिस

CG

बैकुंठपुर। चोरी के आरोप में एक युवक को मध्यप्रदेश के बिजुरी से रेलवे पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया था। उसे मनेंद्रगढ़ स्थित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के बैरक में रखा गया था। इसी बीच रात में टॉयलेट में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत की खबर से हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम, एएसपी, एसडीओपी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आरपीएफ थाने पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में रेलवे पुलिस द्वारा एक युवक को गुरुवार को बिजुरी से पकडक़र मनेंद्रगढ़ स्थित आरपीएफ के बैरक में रखा गया था। देर रात युवक बैरक में ही स्थित शौचालय में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो पुलिस टॉयलेट के भीतर पहुंची।

यहां का नजारा हैरान करने वाला था। युवक ने अपने पैंट के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह खबर रेलवे पुलिस ने तत्काल अपने उच्चाधिकारियों व स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को दी।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के बैरक में युवक द्वारा फांसी लगा लिए जाने की खबर मिलते ही मनेंद्रगढ़ एसडीएम, एडिशनल एसपी, एसडीओपी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।

वहीं बिलासपुर से सहायक सुरक्षा आयुक्त भी मौके पर फिलहाल मौजूद हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी पूछताछ भी रेलवे पुलिस से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...