दुर्ग में अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण… लिखित एग्जाम में पास आवेदक कर सकते है आवेदन; जानिए डिटेल्स

दुर्ग। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु माह नवम्बर 2024 में आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जो आवेदक माह अप्रैल 2024 में थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हुए है, उन आवेदकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन आवेदकों ने 17 अक्टूबर 2024 तक आवेदन किया है किन्तु शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित नहीं हो पाये है एवं जिन आवेदकों ने किसी कारणवश उक्त तिथि तक आवेदन नहीं किया है वे भी 25 अक्टूबर शुक्रवार प्रातः 11 बजे शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक अपने साथ सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपिस्थत होना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...

GST विभाग के 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर (स्टेट GST) विभाग में पदोन्नति से वाणिज्यिक कर निरीक्षक बने 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।...