CM बघेल एक मई को ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का करेंगे शुभारंभ… अब घर बैठे निवासी प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे अनेक सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को पूर्वान्ह 11 बजे वर्चुअल समारोह में ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का शुभारंभ करेंगें। प्रथम चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में लागू की जा रही है। जिसके तहत नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उनके घर पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ के नकल के लिए अनुरोध, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित आवेदकों को प्रमाण पत्र ’मितान’ द्वारा उनके घर पर प्रदान किए जाएंगे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...