रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रमोद दुबे ने खरीदा नामांकन फॉर्म… PCC चीफ दीपक बैज का बयान आया सामने… इधर डिप्टी CM अरुण साव बोले – कांग्रेस के झगड़े दिख रहे

डेस्क। छत्तीसगढ़ की VIP विधानसभा सीट रायपुर दक्षिण पर होने वाले उपचुनाव के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के पहले दिन 8 आवदेन फॉर्म खरीदे गए। इनमें कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे भी शामिल रहे। इसके बाद सियासत शुरू हो चुकी है, वहीं इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस के झगड़े दिखाई दे रहे हैं।

दीपक बैज से मीडिया ने पूछा कि, प्रमोद दुबे ने नामांकन फार्म खरीद लिया है। आपकी राय क्या है, तो उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों की बात शुरू कर दी। सवाल सुनने के बाद बैज ने कहा कि, बिल्कुल दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस लगातार बैठक कर रही है। सीनियर नेताओं के साथ, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे हैं। फीडबैक और मार्गदर्शन भी तैयारी के लिए दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, यह उपचुनाव निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी जीतेगी। 20 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करेगी। कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से कार्य करने के लिए रिचार्ज करेंगे। 34 साल का रिकॉर्ड दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव में टूटेगा।

उपचुनाव में तीसरी पार्टी की भूमिका पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि तीसरी पार्टी का इस चुनाव में कोई प्रभाव नहीं रहेगा। दक्षिण की जनता शिक्षित और जागरूक है। सरकार की नाकामियों को जागरूक जनता जानती है। इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। वहीं गुजरात के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में आई हब बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि युवा लगातार मंत्रियों के बंगले में नौकरी के लिए भटक रहे हैं। हमारी सरकार में नौकरी निकली थी उसका नियुक्ति पत्र भी नहीं दे पा रहे हैं। क्या आई हब खोलेंगे। युवाओं को झांसे में लाकर सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। चुनाव से पहले जो वादा किया था उसको भी पूरा नहीं कर पा रही है। ओपी चौधरी ने युवाओं को नालायक कह दिया। बीजेपी नहीं चाहती कि युवाओं को रोजगार दें। इसलिए छत्तीसगढ़ के युवा आक्रोशित है।

प्रमोद दुबे के नामांकन पत्र खरीदने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस क्या करती है, ये तो उनका विषय है। लेकिन अब ये सही है कि कांग्रेस में आपस में कितने झगड़े हैं, वो दिख रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...