स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच की सार्थक दिवाली, 13 सालों से जरूरतमंद बच्चों को बांट रहे नए कपड़े, पटाखे और मिठाई

राजनांदगांव। स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच ने दिवाली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, फुलझड़ी, मीठा आदि वितरित किया. यह संस्था निरंतर 13 वर्षों से सार्थक दिवाली मनाने के उद्देश्य से जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, फुलझड़ी, मीठा आदि वितरण करते आ रहे हैं. 50 से अधिक बच्चे ऐसे हैं, जिनके सर से माता-पिता का हाथ छूट गया है. स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच इस बच्चों के साथ दिवाली मनाते हैं.

संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जीवन साहू ने बताया है कि हम सभी सदस्य अलग अलग वार्ड में जाकर ऐसे बच्चों को सामग्री वितरण करते हैं और इस आयोजन में जो भी लागत आता है वो स्वयं के पाकिटमनी से करते हैं. इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू, संजय शर्मा, रितेश यादव, एसके देवांगन, आदित्य पराते, गौरव, अभिषेक, शत्रुघन साहू,मेहुल, देवश्री चावड़ा, पंकज झा, भरत, हरीश एवं लखोली की पार्षद दुलारी बाई साहू, दिनु साहू आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम का हिस्सा रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर CM साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से...

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...