रिसाली में महापौर परषिद के नए सदस्यों ने संभाला कार्यभार: मेयर सिन्हा और सभापति बंछोर ने नए MIC मेंबर्स को दी बधाई… जानिए किस-किसको मिली जिम्मेदारी?

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली परिषद में शामिल 4 नए पार्षद ने बुधवार को कार्य संभाला। एम.डी. जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, संजू नेताम और ममता यादव ने पूजा अर्चना कर अपने चेम्बर में बैठे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एमआईसी कार्यो की समीक्षा करने विभागवार बैठक बुलाने निर्देश भी दिए। चारों एमआईसी दोपहर महापौर कार्यालय पहुंचे। थोड़ी देर बाद महापौर शशि सिन्हा और सभापति केशव बंछोर के मार्गदर्शन में सबसे पहले आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग प्रभारी एम.डी. जहीर अब्बास ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद स्वास्थ्य तथा स्वच्छता विभाग प्रभारी संजू नेताम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं विद्युत विभाग प्रभारी ममता यादव और अंत में जल कार्य विधि सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी अनिल देशमुख ने अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, पार्षद ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन आदि उपस्थित थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महापौर शशि सिन्हा ने गुरूवार को अपने परिषद की बैठक आयोजित की है। बैठक महापौर कक्ष में दोपहर 1 बजे होगा। इस बैठक में परिषद के नए सद्स्य भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...