पीएम मोदी से पूर्व सीएम रमन सिंह ने की मुलाकात… चार राज्यों में भाजपा की जीत पर दी बधाई… प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तिथि बढ़ाने पर आभार भी व्यक्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में संगठन की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर बात की। दिल्ली दौरे पर रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है। इधर मोदी-रमन की मुलाकात पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ दिल्ली में है, जहां चुनावी रणनीति को लेकर बैठेकें चल रही है। कल दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल हुए। रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्ववीट कर लिखा है …

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान चार राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों से अवगत कराया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तिथि बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...