बड़ी खबर: मितानिनों और मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल होगी खत्म… CM बघेल ने मांगों पर दिया आश्वासन… CS को दिया ये निर्देश, 1 अप्रैल और 4 अप्रैल से चल रही थी हड़ताल

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग की मितानिनों की हड़ताल खत्म हो सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक करेंगे विचार करने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री से मितानिन संघ और मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान चीफ सिकरेट्री को कमेटी बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि उनकी मांगों पर राज्य सरकार निर्णय ले सके। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन पर संतोष जताते हुए स्वास्थ्य मितानिन और छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने भी हड़ताल खत्म करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार सरकार करेगी।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मितानिन राजधानी रायपुर में 1 अप्रैल से लगातार प्रदर्शन कर रही है। वहीं मनरेगा कर्मचारी महासंघ 4 अप्रैल से हड़ताल पर हैं। मनरेगा कर्मचारी अपनी नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सरकार ने नियमित करने का वादा किया था, लेकिन उस वादे को पूरा नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...