दिवाली से पहले झटका, कुम्हारी Toll में बढ़ गया Tax… जानिए अब कितना देना होगा टैक्स

भिलाई। दिवाली से पहले लोगों को बड़ा झटका लगा है। कुम्हारी टोल नाका में टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। 26 अक्टूबर की आधी रात से नई रेट लागू कर दी गई है।

बता दें कि रायपुर टाटीबंध ब्रिज निर्माण की राशि कुम्हारी टोल नाके से वसूली की जाएगी। इस टोल नाके को सांसद विजय बघेल अवैध कह चुके हैं इसके बावजूद टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी के दी गई है। इस नाके पर CG 07 पासिंग गाड़ियों से भी वसूली की जाती है, जबकि, दुर्ग-अंजोरा टोल नाके पर CG 07 गाड़ियों का टोल टैक्स फ्री है।

  • इस मामले को लेकर “भिलाई TIMES” का ने सवाल उठाते हुए कहा है कि दुर्ग-अंजोरा टोल नाके पर दुर्ग पासिंग को फ्री तो कुम्हारी टोल नाके पर क्यों नहीं…?
नई रेट लिस्ट
  • कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहन को पहले 15 रुपए लगते थे, अब टोल टैक्स बढ़ने से 25 रुपए, आने-जाने का 40 रुपए लगेगा। हल्के कॉमर्शिय वाहनों, माल वाहक, मिनी बस का पहले 25 रुपए था, अब 40 रुपए, आने-जाने का 60 रुपए देने होंगे। बस और ट्रक (दो धुरी) वाले वाहन को पहले देने होते थे 45 रुपए, अब 80 रुपए आने-जाने का 120 रुपए देने होंगे। तीन धुरी वाले कॉमर्शियल वाहनों से 85 रुपए लगेंगे, पहले 45 रुपए थे, आने-जाने का 125 रुपए, भारी वाहनों को अब 160 रुपए देने होंगे। इसे लेकर NHAI ने 23 अक्टूबर को ही भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...