रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क… कहा- “बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगे”

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के प्रचार के लिए पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने रविवार को मंडल- लाखे नगर, चंद्रशेखर आजाद वार्ड और मंडल- सदर बाजार, ब्राह्मण पारा वार्ड में जनसंपर्क किया इस दौरान क्षेत्र की जनता ने प्रत्याशी सुनील सोनी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूर्व सांसद सुनील सोनी ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में स्थापित हुए सुशासन पर चर्चा करते हुए प्रदेश की प्रगति को बताया और रायपुर दक्षिण विधानसभा में विकास को लेकर अपने विजन भी साझा किए।

जिसमें उन्होंने क्षेत्र में सब ओर सड़क, पानी, साफ़-सफाई आदि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता ने वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को अपना आशीर्वाद देते हुए लगातार 8 बार विधायक चुनकर भाजपा पर अपने अटूट विश्वास का परिचय दिया है और इसी का परिणाम है कि रायपुर दक्षिण में उन्नति के कमल भी लगातार खिलते रहे हैं।

इस बार रायपुर दक्षिण विधानसभा में जब कमल खिलेगा तो आदरणीय बृजमोहन अग्रवाल जी और आपका सुनील सोनी हम दोनों मिलकर दोगुनी रफ़्तार से क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे और रायपुर दक्षिण की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाएगी। जनसंपर्क में प्रत्याशी सुनील सोनी के साथ रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पार्षद सावित्री जय मोहन साहू, सत्यम दुआ, रमेश ठाकुर और भाजपा के कार्यकर्तागण भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...