गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फॉलोअर्स पर पुलिस की चौकसी: सोशल मीडिया में फोटो डालना पड़ा महंगा… 3 युवकों की गिरफ्तारी, पुलिस ने गैंगस्टर की फोटो शेयर न करने की अपील भी की, नहीं तो…

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो डालना पड़ा महंगा, दो जिलों से 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, अजमेर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फॉलो करना और उसकी तस्वीरें साझा करना अब दो युवकों के लिए मुश्किल बन गया है। विकास बराला और प्रकाश जाट नाम के इन आरोपियों को सामोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई का आदेश जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद शर्मा के निर्देश पर किया गया, जिसमें पुलिस मुख्यालय ने गैंगस्टर के फॉलोअर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे।

सामोद थानाधिकारी धर्मसिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अपने व्हाट्सएप डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगाई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद शर्मा के निर्देश पर गैंगस्टर को फॉलो करने, उनकी रॉबिनहुड पोस्ट को लाइक ओर शेयर करने करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। पुलिस ने युवाओं को असामाजिक तत्वों और गैंगस्टरों को फॉलो करने, उनकी पोस्ट को लाइक और शेयर न करने की अपील की है।

इसके अलावा, अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने भी एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर को फॉलो करके अपना दबदबा बनाना चाहता था। आरोपी दीपक उर्फ दीपसा (24) ने हाल ही में जेल से रिहा हुए हिस्ट्रीशीटर शामू के साथ रील बनाकर पोस्ट की थी। थाने के प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अपना आदर्श मानते हुए उसकी तस्वीरें और वीडियो डाल रखे थे।

जिससे वह अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाना चाहता था। पुलिस अब इन मामलों में गहराई से जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना यह स्पष्ट करती है कि गैंगस्टरों के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता और उनके अनुयायियों पर निगरानी के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता कितनी महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...