रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए मैदान में उतरे अरुण वोरा… 14 बूथों की संभाल रहे कमान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने 14 बूथों के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे है। वार्ड 42 की एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सफाई, जल आपूर्ति, बिजली, सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज जैसे मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।

वोरा और कांग्रेसजनों ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि यदि रायपुर दक्षिण में कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह उनके बुनियादी अधिकारों की बहाली का कदम होगा। रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा को भारी मतों से जिताने का लक्ष्य है, और इसके लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी ताकत और समर्थन के साथ मैदान में है। वोरा ने जोर देते हुए कहा, “हम रायपुर दक्षिण के लोगों के साथ खड़े हैं, उनकी समस्याओं का समाधान कांग्रेस की प्राथमिकता है।”

इस दौरान बैठक में कांग्रेस के समर्पित साथी, जैसे वार्ड के पूर्व पार्षद श्री संदीप तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रशांत ठेंगड़ी, श्री ज्ञानेश शर्मा, श्री आर. एन. वर्मा, श्री जयशंकर तिवारी, राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख और विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार भी विशेष उपस्थिति में रहे, जिन्होंने पार्टी के संकल्प को और मजबूती दी। रायपुर दक्षिण के इस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जनता के अधिकारों की रक्षा और क्षेत्र के विकास का एक ठोस संदेश है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...