दुर्ग संभाग में दो बच्चों को जहर देकर खुद मां ने पिया, अस्पताल में महिला की मौत

बालोद। देवरानी से झगड़े होने के बाद जेठानी ने गुस्से में आकर अपने दो मासूम बच्चों को कीटनाशक पिलाकर खुद पी लिया. नाजुक हालत में तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, वहीं बच्चों की हालत नाजुक है.

घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव की है, जहां सोमवार को देवरानी से झगड़े के बाद डुमेश्वरी साहू ने बाजार कीटनाशक लाकर पहले अपनी चार साल की बेटी और सात साल के बेटे को पिलाया और उसके बाद खुद पी गई थी.

जहर सेवन की बात पता चलने पर परिजनों ने अर्जुन्दा में प्राथमिक उपचार कराया, लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ती देख उसे राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया. वहीं रायपुर एम्स में दाखिल दोनों मासूमों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...

जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई : CEO...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जनपद पंचायत...

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी : एक जुलाई से लागू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों...