दुर्ग जिला और भिलाई निगम प्रशासन की अपील… कुम्हार और ग्रामीणों द्वारा बनाये गये मिट्टी के दिये का ही करें उपयोग, स्ट्रीट वेंडर्स से नहीं की जाएगी वसूली

भिलाई। दुर्ग जिला और भिलाई निगम प्रशासन ने अपील की है कि, धनतेरस, नरक चतुर्दशी एवं दिपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणो के द्वारा बनाये गये मिट्टी के दिये का ही उपयोग करें। अभी नगर के सभी क्षेत्रों में कुम्हारो द्वारा बनाये गये दिये का विक्रय किया जा रहा है। बहुत सी ग्रामीण महिलाएं गांव से कुम्हारो के बने दिये लाकर गली, मोहल्लो, कालोनियों में कलश दिया, घड़ा, गुलदान, गुल्लक इत्यादि की बिक्री कर रही है।

दुर्ग जिला कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो को आदेशित किये है, कि इस प्रकार के ग्रामीण अंचलो के बने सामग्रीयों का अधिकत्म उपयोग करें। इसी तारतम्य में आयुक्त द्वारा नगर निगम के सभी जोन कमिश्नर, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये है कि कुम्हारो के बने दिये बेचने वालो का सहयोग किया जाए। अधिक से अधिक लोगो को मिट्टी के बने दिये खरीदने के लिए प्रेरित किया जाए।

दिया बेचने वाले कुम्हारो से किसी प्रकार की कर की वसूली न की जाए। नगर निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा भी अपने-अपने घरों में ग्रामीण अंचल द्वारा बनाये गये दियो का ही उपयोग किया जाएगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल द्वारा नागरिको से अपील की है कि ग्रामीण अंचल के बने मिट्टी के दियो का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिस दिये से हम अपने घरो में रोशनी करेगें, उस दिये को बेच कर जो पैसा मिलेगा, उससे हमारे ग्रामीण अंचल के कुम्हार भाईयो के घरो में भी दिपावली अच्छे से मनेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...