भिलाई पावर हाउस स्टेशन में महिला की ट्रैन से कटकर मौत: बेटे से मिल विशाखापट्टनम-दुर्ग पैसेंजर से लौटी… ट्रैन से उतरते हुए फिसला पैर फिर… शरीर की हुए कई टुकड़ें

भिलाई। भिलाई में रविवार सुबह ट्रैन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। ये घटना भिलाई पावर स्टेशन में हुई। पैसेंजर ट्रैन के निचे आने की वजह से उसकी मौत हो गई। सुचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए सुपेला के शासकीय अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान गौतम नगर खुर्सीपार निवासी डॉली साहू के रूप में हुई है। उसके दो बच्चे है। वो अपनी बेटी के साथ भिलाई में रहती है। उसका बेटा विशाखापट्टनम में जॉब करता है। बताया जा रहा है की वो कुछ दिन पहले ही अपने बेटे के पास गई हुई थी। वहां से रविवार सुबह वो विशाखापट्टनम-दुर्ग पैसेंजर से भिलाई लौटी थी।

सुबह 6 बजे महिला ट्रेन पावर हाउस रेलवे स्टेशन में रुकी। डॉली ट्रेन से उतर रही थी, कि अचानक ट्रेन चल पड़ी और उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे चली गई। ट्रेन चलने से वो ट्रैक में पहिए के नीचे आ गई और उसका शरीर कट गया। जब ट्रेन गुजरी तो महिला का शरीर कई टुकड़ों में कट गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...