राजभवन में भाई दूज पर्व का जश्न: गवर्नर रमेन डेका को ब्रम्हकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया… जापान और फिलिपींस में ईश्वरीय विवि की संचालिका ब्रम्हाकुमारी रजनी दीदी भी पहुंची

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से रविवार को राजभवन में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और भाई दूज का टीका लगाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बहनों ने राज्यपाल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जापान एवं फिलिपींस में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रम्हाकुमारी रजनी दीदी, इंदौर केंद्र की संचालिका हेमलता, रायपुर केंद्र की संचालिका सविता बहन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...