भिलाई में कटरबाजी: दोस्त ने डिलीवरी बॉय पर किया हमला… उंगली और प्राइवेट पार्ट में आई चोट, नशेड़ी आरोपी को लोगों ने खूब पीटा

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में नशेड़ियों का आतंक बढ़ते जा रहा है। आए दिन चाकूबाजी, कटरबाजी जैसे कई अपराध रिपोर्ट किए जा रहे है। हालांकि दुर्ग पुलिस ऐसे आरोपियों के खिलाफ सक्ति से कार्रवाई भी कर रही है। तजा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दरहसल यहां एक डिलीवरी बॉय पर उसके ही दोस्त ने कटर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है आरोपी नशे की हालत में था। इस हमले में पीड़ित के उंगली और प्राइवेट पार्ट में चोट आई है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को बेहोश होते तक बुरी तरह पीट दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी गुलशन देवांगन और पीड़ित छोटेलाल यादव दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं। छोटेलाल यादव E कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता हैं, वहीं गुलशन चौकीदार का काम करता था। रविवार शाम गुलशन, छोटेलाल और एक अन्य दोस्त भगवान यादव तीनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान गुलशन और छोटेलाल के बीच किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हो गया। विवाद के बाद छोटेलाल और भगवान यादव कुरुद की तरफ आगे बढ़ गए।

इस दौरान गुलशन अपने कुछ साथियों के साथ दोनों का पीछा करते हुए पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। भगवान दोनों को न लड़ने की समझाइश दे ही रहा था कि गुलशन ने कटर निकाला और छोटेलाल पर हमला कर दिया। इस हमले में भगवान यादव को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि, गुलशन काफी नशे की हालत में था। इससे पहले की वो और हमला करता, वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और उसे इतना मारा की वो वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। वहीं भगवान और छोटेलाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...