CG में मर्डर: गर्लफ्रेंड से मिलने गया था बॉयफ्रेंड… लड़की के परिजनों ने देखा तो लड़के को कर लिए किडनैप, जंगल ले जाकर कर दी हत्या

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी जंगल स्थित गोठान के पास रविवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश की शिनाख्त कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस बीच 6 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पता चला कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था, तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ायी। संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि युवक का प्रेम प्रसंग युवती के साथ चल रहा था। वो जब अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, उसी दौरान युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और फिर अपहरण कर लिया।

मृतक को आरोपी अपने साथ लेकर चिल्हाटी के जंगल में ले गये और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। टीकाराम शनिवार को अपने दोस्त के साथ जांजगीर-चांपा के डिगोरा गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। मुलाकात के दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई।

बीच-बचाव कर रहे टीकाराम के दोस्त को भी बुरी तरह पीटा गया है, लेकिन वो किसी तरह मौके से भाग निकला और अपनी जान बचाई। पुलिस फिलहाल युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को डेड बॉडी से कुछ दूर पर एक बाइक और एक मोबाइल मिला था। बाइक के नंबर के आधार पर पता चला कि शव टीकाराम है और मौके से मिला फोन किसी दीपक का है।

​​​​​​टीकाराम के परिवार से पूछताछ की गई तो मालूम पड़ा कि शनिवार दोपहर बारह बजे के करीब बड़े भाई की बाइक लेकर वो अपनी प्रेमिका से मिलने निकला था। इस दौरान टीकाराम के साथ उसका दोस्त दीपक वर्मा भी था। इसके बाद पुलिस ने दीपक को पकड़ा। दीपक ने बताया कि बेटी से टीकाराम को मिलते देख युवती के पिता ने अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर टीकाराम की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। लेकिन किसी तरह हमलावरों से जान बचाकर वो भाग निकला। इस दौरान उसका मोबाइल रास्ते में गिर गया था। पुलिस ने दीपक के बयान पर युवती के पिता सहित अन्य परिजनों को हिरासत में लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...