टाउनशिप में क्वार्टर माफियाओं के खिलाफ पुलिस से शिकायत: स्टेट इंस्पेक्टर के घर घुसकर क्वार्टर माफिया ने दी धमकी…सभी यूनियन के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात

भिलाई। टाउनशिप के क्वार्टरों में कब्जा करने वाले माफियाओं की नींद इन दिनों उड़ गई है। उन्हें सपने में भी बीएसपी नगर सेवाएं विभाग का अमला आ रहा है। यही नहीं, नगर सेवाएं एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर अब क्वार्टर माफिया दबाव बना रहे हैं। उन्हें धमकी दे रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-7 का है। जहां शैलेंद्र नाम के युवक ने स्टेट इंस्पेक्टर लल्लन सिंह को धमकी दिया है। लल्लन के साथ ये वाक्या कल हुआ। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

आज सभी यूनियन के नेताओं ने संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई के बैनरतले पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। यूनियन नेताओं ने धमकी देने वाले क्वार्टरमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि, महीनेभर पहले ही बीएसपी के नगर सेवा विभाग के बलराम शुक्ला के साथ भी ये घटनाक्रम हो चुका है। बलराम को भी धमकी दी गई थी। तब एफआईआर हुई थी भिलाई नगर पुलिस थाने में। आज भट्‌ठी थाने में कंप्लेन दर्ज कराई गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

Durg News : म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...