रायपुर केन्द्रीय जेल के सामने फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी… लंगड़ाते हुए दिखे दोनों आरोपी; 10 स्पेशल टीम कर रही थी तलाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार 4 नवंबर को रायपुर के थाना गंज क्षेत्र में केन्द्रीय जेल के पास मोटर सायकल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने साहिल नामक व्यक्ति पर कट्टे से फायरिंग की और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना गंज में अपराध दर्ज किया गया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 10 विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने रायपुर और दुर्ग जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट और नाकेबंदी की व्यवस्था की। आरोपी रायपुर से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने नंदनवन के पास घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल), निवासी मौदहापारा, रायपुर
  2. शाहरूख** (उम्र 19 साल), पिता मोहम्मद आरिफ, निवासी मौदहापारा, रायपुर

इसके अलावा एक अन्य आरोपी हीरा छुरा फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी रखे हुए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...