एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी: रायपुर से गया कॉल… मुंबई पुलिस पहुंची छत्तीसगढ़, पूछताछ के बाद क्या हुआ?

मुंबई, रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता और किंग खान के नाम से प्रसिद्ध शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ की राजधान रायपुर से ये कॉल गया था। रायपुर निवासी किसी फैज़ान नाम के व्यक्ति ने ये दी धमकी दी है। धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंची। बांद्रा पुलिस थाने में BNS 308 और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बांद्रा पश्चिम पुलिस स्टेशन में कॉल आया था। धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

ताजा जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले युवक की लोकेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के पंडरी इलाके में पाई गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंची है और आरोपी फैजान की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाला शख्स शाहरुख़ ख़ान से 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसने कॉल कर कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह शाहरुख़ को जान से मार डालेगा।

कॉल करने वाले ने अपना नाम “हिंदुस्तानी” बताया, और जब उसका असली नाम पूछा गया, तो उसने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। मुंबई पुलिस के तीन अफसर रायपुर में हैं और उन्होंने पंडरी इलाके में फैजान के घर पर भी छानबीन की है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3) तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मुंबई लाया जा सकता है।

जिस नंबर से धमकी दी गई है वो रायपुर के फैजान खान के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस रायपुर पहुंचकर फैजान खान के घर पहुंची।पूछताछ में फैजान ने बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन पहले गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने खम्हारडीह थाने में कराई थी। शिकायत की कॉपी दिखाने के बाद युवक को नोटिस देकर छोड़ा गया है। आगे की जांच जारी है।

डीसीपी के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था, जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

मुंबई पुलिस के तीन अफसर रायपुर पहुंचे। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल पर रुके हुए थे। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर गए। सूत्रों के मुताबिक युवक को गिरफ्तार कर टीम महाराष्ट्र लेकर जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...