दुर्ग के विकास के लिए वोरा ने CM और मंत्री से की मुलाकात: मंजूर हो चुके काम होंगे पूरे…ठगड़ा बांध का काम अधूरा, फंड मिलते ही बन जाएगा पिकनिक स्पॉट

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से मुलाकात कर दुर्ग शहर में विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया। वोरा ने कहा कि ठगड़ा बांध के लिए ब्याज मद से राशि स्वीकृत नहीं हुई है। यह कार्य अत्यावश्यक है। राशि न मिलने के कारण वर्तमान में पिकनिक स्पॉट का काम काफी धीमी गति से काम चल रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री ने शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया है। चर्चा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।

वोरा ने कहा कि नगर निगम, दुर्ग में वरिष्ठ इंजीनियर या तो सेवानिवृत होने वाले हैं या उनका ट्रांसफर हो गया है। नगर निगम में तीन एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की आवश्यकता है। उनकी नियुक्ति होने से विकास कार्यों में गति आएगी और निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग हो सकेगी। वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों के लिए 140 करोड़ रुपए स्वीकृत किये हैं। दुर्ग नगर निगम को 10 करोड़ रुपए मिलना है।

वोरा ने यह राशि तत्काल जारी करने का आग्रह किया ताकि विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके। वोरा ने दुर्ग शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए राज्य प्रवर्तित योजना स्वीकृत होने के बाद राशि न मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि यह राशि तत्काल मिलने पर तालाबों का सौंदर्यीकरण हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...