भाजयुमो नेता मनीष पाण्डेय ने भिलाई के अलग-अलग छठ तालाबों का किया भ्रमण, श्रद्धालुओं से भेंटकर दी शुभकामनाएं

भिलाई नगर। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने छठ के पावन अवसर पर आज भिलाई के विभिन्न छठ तालाबों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंटकर उन्हें इस शुभ अवसर की शुभकामनाएं दी एवं वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। पाण्डेय ने आज सेक्टर-2 छठ तालाब, छावनी में शीतला शहीद चुम्मन यादव सरोवर, लक्ष्मण नगर, बैकुंठधाम एवं बापू नगर तालाब का भ्रमण किया और लोगों से भेंट की।

पाण्डेय ने कहा कि आस्था, व्रत और भक्ति के पवित्र पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं भिलाईवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। छठ पूजा में सूर्य की आराधना की जाती है। इस त्योहार में प्रकृति के अनूठे उपहार नदियों और तालाबों की भी पूजा की जाती है। कठोर उपवास वाला यह त्योहार हमारे मन और आत्मा को शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...