FEMA Investigation: ED ने अमेजन और फ्लिपकार्ट वेंडर्स पर कसा शिकंजा, देशभर में 16 ठिकानों पर रेड

डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गुरुवार को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े कई वेंडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत जांच के सिलसिले में करीब 16 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम (हरियाणा), हैदराबाद (तेलंगाना) और बेंगलुरु (कर्नाटक) समेत कई शहरों में रेड डाली।

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स के दुरुपयोग की है आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई उन “प्राथमिकता प्राप्त” विक्रेताओं और कारोबारियों के वित्तीय लेन-देन से जुड़ी है, जो अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे प्लेटफार्म्स पर कारोबार करते हैं। प्रवर्तन निदेशालय इन वेंडर्स द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स का कथित तौर पर दुरुपयोग और अवैध वित्तीय गतिविधियों में शामिल होने की आशंका को लेकर जांच कर रहा है।

प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में सामने आई गड़बड़ी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की एंटीट्रस्ट जांच में भी पाया गया कि अमेजन और फ्लिपकार्ट ने कुछ विक्रेताओं को प्राथमिकता देकर कुछ प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देकर और खास लिस्टिंग को प्राथमिकता देकर प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन किया है, जिससे अन्य कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...