CG में सड़क हादसा: दो बाईकों में आमने-सामने हुआ टक्कर… दो युवकों की चले गई जान, एक घायल… मेला आते-जाते समय हुआ हादसा

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भीषण हादसा हो गया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो बाईकों के आमने सामने के टक्कर में ये दुर्घटना हुई है। आपको बता दे की अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, वहीं एक युवक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारती राम नवमी भजन मेला चल रहा है। जहां दो भाई लोकेश चंद्र और लक्की चंद्र दोनों मेले में दुकान लगाए हुए थे। जिसे बंद कर एक बाइक में सवार होकर दोनों भाई अपने घर खाना खाने के लिए निकले थे।दूसरी बाइक पल्सर में भागवत सतनामी मेला देखने के लिए अकेले जा रहा था। बाइक तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। तीनों एक दूसरे से दूर सड़क में जा गिरे। हादसे में एक युवक लोकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लक्की चंद्र और भागवत सतनामी को गंभीर रूप से चोट आई है। भागवत सतनामी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पहुंची ओर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...