कोरबा में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना, भूविस्थपित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन ने की नारेबाजी… आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त

कोरबा। भूविस्थपित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन ने कलिंगा कंपनी गेट के सामने रोजगार के लिए रविवार को बेरोजगार स्थानीय युवाओं को कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर सुबह से धरने पर बैठे थे। भूविस्थपित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। इसी बात को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

भूविस्थपित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष उषा विश्वकर्मा का कहना है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है,इसी बात को लेकर भूविस्थपित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि जो बाहरी व्यक्ति हैं उसको हटाकर क्षेत्र की युवाओं को रोजगार दिया जाए। उनकी मांग है कि यहां की कंपनियों में युवाओं को रोजगार दिया जाए। कलिंगा कंपनी विकास दुबे और भूविस्थपित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन पदाधिकारी व सदस्यों के साथ रोजगार की बातचीत हुई इसके बाद स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया है।

कंपनी प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। इस धरने पर डारेक्टर जनकू दास दीवान, प्रदेशअध्यक्ष कुमारी उषा विश्वकर्मा, जिलाअध्यक्ष संतोष पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष नादेश्वरी साहू, रामेश्वर यादव, विद्यानंद राठौर, कृष्णा जायसवाल,राज ओग्रे, दुर्गेश साहू, राजीम करण सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष पदाधिकारी सदस्य एवं आसपास गांव के बेरोजगार युवाओं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...