बूढ़े इंस्पेक्टर पर चढ़ा प्यार का बुखार: महिला डिप्टी कलेक्टर मैसेज कर कहा – ‘I LOVE YOU’…फिर पुलिस महकमे में हो गया शोर

बूढ़े इंस्पेक्टर पर चढ़ा प्यार का बुखार: महिला डिप्टी कलेक्टर मैसेज कर कहा – ‘I LOVE YOU’…फिर पुलिस महकमे में हो गया शोर

पटना: महिला डिप्टी कलेक्टर को देखकर इंस्पेक्टर साहेब का दिल आ गया. सिर पर इश्क ऐसा चढ़ा कि मोबाइल उठाये और सीधा मैसेज कर डाला. मैसेज में लिखा ‘आई लव यू’. इंस्पेक्टर का मैसेज मिलते ही डिप्टी कलेक्टर साहिबा का गुस्सा सातवें आसमान पर. पहले तो डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने इंस्पेटर को तलब किया, लेकिन जब वो हाजिस नहीं हुआ तो इंस्पेक्टर साहब के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गयी. बिहार के जहानाबाद जिले में हुए इस मामले में अब पुलिस अपने ही विभाग के इंस्पेक्टर की तलाश कर रही है.

बताया जा रहा है कि आरोपित इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार इंस्पेस्टर रिटायरमेंट के करीब हैं. ऐसे में उनका ये व्यवहार विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है.स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जहानाबाद में सीनियर डिप्टी कलेक्टर रैंक की एक महिला अधिकारी पदस्थापित हैं. प्रशासनिक कामकाज के सिलसिले में इंस्पेक्टर और महिला डिप्टी कलेक्टर कई बार एक जगह ड्यूटी पर मिले हैं. इसी दौरान महिला को देखते देखते इंस्पेक्टर उसकी खूबसूरती पर फ़िदा हो गये और वर्दी की गरिमा को तार तार कर दिया. उन्होंने सीनियर डिप्टी कलेक्टर को ‘आई लव यू’ का मैसेज भेज दिया. रिटायरमेंट के उम्र में इंस्पेक्टर की यह हरकत अब उनके गले की फ़ांस बन गया है. अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब आरोपी इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार मेडिकल लीव पर चले गये हैं. इतना ही नहीं जाँच टीम ने उन्हें अपना बयान दर्ज कराने बुलाया, लेकिन वे टीम के सामने नहीं आए. अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है.

जहानाबाद में पदस्थापित इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार के विरुद्ध साइबर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की विभागीय जांच को लेकर एक कमेटी गठित कर दी. वहीं जहानाबाद डीएम की ओर से भी एक टीम बनायीगयी, जिसमें एक महिला सीनियर डिप्टी कलेक्टर को भी नामित किया गया. कहा जा रहा है कि जाँच टीमों ने अपनी जाँच में इंस्पेक्टर के खिलाफ आरोपों को सही पाया है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत मिलने पर एक जांच कमेटी बनाई गई थी जिसकी रिपोर्ट आ गयी है. आरोपित इंस्पेक्टर पर कानून सम्मत कार्रवाई होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...