भिलाई निगम में जल कार्य विभाग की बैठक : पेयजल संकट से निपटने बनाई कार्ययोजना, सदस्यों ने दिए कि सुझाव, प्रभारी केशव बोलें- खराब हैंडपंप व मोटर पंपों का जल्द कराए संधारण

भिलाई। गर्मी में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए जल कार्य विभाग की बैठक जल कार्य विभाग के प्रभारी के कक्ष में हुई। जलकार्य विभाग के सलाहकार समिति की बैठक में जलकार्य प्रभारी केशव चौबे, सदस्यद्वय पार्षद इंजीनियर सलमान, के जगदीश कुमार, शुभम झा, विनोद चेलक, रामानंद मौर्य, शकुंतला साहू, अभिषेक मिश्रा व भूपेंद्र यादव के अतिरिक्त ईई जल विभाग संजय शर्मा, उप अभियंता बसंत साहू, सहायक अभियंता जोन 2 अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता जोन 1 आलोक पसीने, सहायक अभियंता जोन 4 अनिल सिंह, उप अभियंता जोन 4 नीतेश मेश्राम आदि उपस्थित थे।

बैठक में सभी जोन में हैंडपंप व पावर पंप के खराब होने पर तत्काल संधारण करने पर जोर दिया गया। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने शहर सरकार लगातार काम कर रही है।

समस्त जोन क्षेत्र में समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। महापौर पेयजल व्यवस्था के लिए मॉनिटरिंग कर रहे हैं, फील्ड में जाकर काम का जायजा भी ले रहे हैं। आज की बैठक में उपस्थित प्रभारी, सदस्यों व अधिकारियों ने भूजल स्तर को उंचा उठाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग लगाने पर भी जोर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...