रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के बीच SST ने 27 लाख कैश किया जब्त, Kia कार में मिला रकम… क्या चुनाव में खपाने की थी प्लानिंग? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करेगी जांच

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में आगामी उपचुनाव के मद्देनजर थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में 11 नवंबर 2024 को एस.एस.टी. (स्पेशल स्टेटिक टीम) द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान किआ सेलटोस कार (सीजी 08 एआर 8800) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो कार में सवार व्यक्ति के पास एक काले रंग का बैग मिला। बैग की बारीकी से जांच करने पर उसमें 27 लाख 10 हजार रुपये की नगदी पाई गई। जब इस रकम के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो व्यक्ति कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चूंकि आचार संहिता लागू है, इस रकम को तत्काल जब्त कर लिया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को भेजा गया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस और प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...