छत्तीसगढ़: छोटी सी उम्र में खौफनाक कदम: 6वीं की छात्रा ने कीटनाशक पीकर किया सुसाइड… एक दिन पहले ही बारात से लौटी थी सरपंच की बेटी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया है। छोटी सी उम्र में छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है की वह एक दिन पहले ही बारात से लौटी थी। अगले दिन उसने घर की बाड़ी में जाकर कीटनाशक पी लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पत्थरी ग्राम पंचायत का है।

पत्थरी ग्राम पंचायत के सरपंच सहसराम धनवर के यहां रविवार को किसी की शादी थी। इसी के चलते बारात रविवार को किसी गांव में गई थी। सोमवार शाम को ही बारात लौटी थी। इसके बाद सब कुछ ठीक था। मगर मंगलवार सुबह सहसराम की 14 साल की बेटी प्रिया धनवर ने घर की बाड़ी में जाकर खेत में

यह सब कुछ मंगलवार सुबह हुआ। उस वक्त बाड़ी में प्रिया अकेली थी। मगर जैसे ही उसने कीटनाशक पिया। उसके कुछ ही समय बाद वह उल्टी करने लगी। बार-बार उल्टी करने लगी। उसके परिजनों ने ये सब देख लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

इधर, लड़की की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर गई थी। इसके बाद उसके परिजनों से पूछताछ शुरू की घई है। परिजनों का कहना है कि सोमवार को सब कुछ ठीक था। रात में सबने साथ में खाना खाया था। हमें कुछ पता नहीं कि प्रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। प्रिया मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेजा है। अब मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...