राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए 17 नवंबर से ट्रायल, दुर्ग में होगा आयोजन, बैठक में की गई प्लानिंग; अधिक जानकारी के लिए पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग। राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन आगामी समय में होना है। जिसके तैयारी को लेकर शासन से मान्यता प्राप्त दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ के अध्यक्ष केशव बंटी हरमुख के निर्देशानुसार कार्यकारी अध्यक्ष टिकेश्वरी देशमुख के नेतृत्व में बैठक बीते दिनों रखी गई। जिसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित हुए और विभिन्न निर्णय एवं ट्रायल के लिए तारीख तय की गई।

जूनियर बालक/ बालिका और सीनियर महिला के लिए ग्राम डुमरडीह (उतई) में 17 नवंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से ट्रायल रखा गया है। जूनियर बालक, बालिका में उम्र की सीमा 20 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वही वजन बालक अधिकतम 70 किग्रा. और बालिका के लिए अधिकतम 65 किग्रा. निर्धारित सीमा है। सीनियर महिला वर्ग में उम्र की कोई सीमा नहीं है वजन अधिकतम 75 किग्रा निर्धारित सीमा है।

दिनांक 24 नवंबर दिन रविवार कॉलेज मैदान उतई में सब जूनियर बालक, बालिका उम्र सीमा 16 वर्ष, और वजन अधिकतम 55 किग्रा निर्धारित सीमा है ।
अंतिम तिथि 1 दिसंबर को ग्राम कोड़िया (हनोदा) में सीनियर पुरुष वर्ग का ट्रायल रखा गया है यहां उम्र सीमा की कोई बंधन नहीं है वही वजन अधिकतम 80 किलोग्राम निर्धारित सीमा रखा गया है। प्रत्येक टीम के लिए पंजीयन शुल्क ₹100 निर्धारित है वहीं इन ट्रॉयल में दुर्ग, पाटन और धमधा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भाग लेने के लिए पात्र होंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। ग्रामीण कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का इंश्योरेंस जरूर कराएं।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष टिकेश्वरी देशमुख ने कार्यकारिणी के बैठक के दौरान कहा कि सभी सदस्य ट्रायल में उपस्थित रहें और समय का विशेष ध्यान रखें। बैठक में अनुशासन का ध्यान सदस्यों और ऑफिशियल सहित संबद्ध संस्थाओं को रखने के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में सचिव पीलू पारकर, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देशमुख(नवीन), मोहित साहू,सहसचिव गुलाब बेलचन्दन, सुलेंद्र निर्मलकर, तकनीकी समिति के अशोक रिगरी, ईश्वर साहू सहित जेबा खान,हेमंत बघेल, चंद्रशेखर देवांगन एवं अन्य मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गुलाब देशमुख ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...