रूंगटा आर-1 कैंपस के मंच पर उतर आया जलियावाला बाग का दृश्य, ड्रामा से स्टूडेंट्स ने दिए सोशल मैसेज

भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (रूंगटा आर-1) में स्टूडेंट्स एक्टिविटी वीक के तहत मंगलवार को थियेटर के जरिए सोशल मैसेज देने का दौर चला। स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बुजुर्गां का सम्मान करने का संदेश दिया।इस ड्रामे के हर एक डायलॉग ने आंखे भिगोई,खूब तालियां बटोरीं। यही नहीं जलियाबाला बाग हत्याकांड का दृश्य भी सामने रखा। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने छात्रों की मदद से कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस दौरान एनएसएस गीत का अभ्यास भी किया गया। योग के जरिए निरोग रहने की सीख दी गई। योग के आसन सिखाए गए, जिससे पढ़ाई के दौरान स्ट्रेस फ्री रहा जा सकता है। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने विश्व अर्थ डे सेलिब्रेट किया। इस दिन स्टूडेंट्स के लिए पोस्टर मेकिंग कॉम्पीटिशन कराया गया, जिसमें स्टूडेंट्स ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने स्टूडेंट्स की प्रतिभा और प्रयास की तारीफ की। आरसीईटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहन अवस्थी मौजूद रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यधर्म भारती की सहभागिता रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...