CG – हीरोगिरी पड़ी भारी! नकली पिस्तौल हाथ में लेकर डाली तस्वीरें… लोगों में दहशत फैलाने इंस्टाग्राम में किया अपलोड… पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक को नकली पिस्तौल लेकर इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करना भारी पद गया है। दीपक वर्मा नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से नगली पिस्टल भी बरामद की है।

दीपक वर्मा ने लगभग दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। दीपक ने ये तस्वीरें लोगों को भयभीत करने और सोशल मीडिया पर अपनी एक विशेष छवि बनाने के उद्देश्य से डाली थीं। इस तरह के कृत्य से समाज में भ्रांति फैलाने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

साइबर सेल बलौदा बाजार ने दीपक वर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखी और आज बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने माना कि वह अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर रौब जमाने और खुद को खास दिखाने के लिए डाल रहा था। पुलिस ने दीपक से नकली पिस्तौल जप्त की और उसे प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सिटी कोतवाली में बंद कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...