CG – राजस्व विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग एवं मंडी विभाग ने की संयुक्त टीम ने दो राइस मिल की जांच की

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ के दो राईस मिल अरोरा इंडस्ट्रीज और अरोरा एग्रो इंडस्ट्रीज का राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। जांच के दौरान अरोरा इंडस्ट्रीज मिल परिसर में रखे हुए धान का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें स्टॉक पंजी प्रविष्टि से 236.8 किलोग्राम धान अधिक मात्रा में मिलने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसी तरह अरोरा एग्रो इंडस्ट्रीज में तैयार किये जा रहे 25 किलोग्राम चावल बैग में निर्माता की जानकारी का अभाव पाया गया। लेबल से संबंधित अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चावल के नमूने जब्त कर गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग लेबलिंग नियमों की जांच हेतु कार्रवाई प्रतिपादित की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक एवं मंडी निरीक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...