दुर्ग, भिलाई सहित सभी नगरीय निकायों में PM आवास योजना शहरी 2.0 का हुआ शुभारंभ, योजना को लेकर निगम के कर्मचारी करेंगे लोगों को जागरूक

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार आवास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना फेस 2 का शुभारंभ आज जिले के नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, दुर्ग एवं भिलाई-3 चरोदा सहित सभी निकायों में किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निगम के पदाधिकारी/पार्षदगण मौजूद थे।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर निगम कमिश्नरों द्वारा संबंधित नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना/शहरी 2.0 अंतर्गत रेपिड असेसमेंट सर्वे, संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण प्रधानमंत्री आवास 2.0 क्रियान्वित किया जाएगा। इस हेतु वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविर में नगर निगम शहर क्षेत्र का सर्वे, योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। निगम के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वार्ड के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बारे में जागरूक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...