छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री… सीएम भूपेश बोलें- ‘सुराजी गांव योजना’ से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, ग्रामीणों को मिल रहे रोजगार के अवसर

भिलाई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हमने विकास का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ अपनाया है। इस मॉडल में गांव के साथ शहरों की अर्थव्यवस्था को भी गतिशील बनाए रखने के साथ ही सभी वर्गों के समावेशी विकास पर जोर दिया गया है। सुराजी गांव योजना से एक ओर जहां छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, वहीं गांव के साथ-साथ शहरों की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आ रही है। उक्त बातें नवा रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया थीम पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहीं।
आगे उन्होंने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना जैसी अनेक नवाचारी योजनाएं लागू की हैं, वहीं वनांचलों के विकास पर भी फोकस किया है। सुराजी गांव योजना से खेतों के लिए सिंचाई का इंतजाम के साथ खेतों की उर्वरता सुनिश्तिता की गई हैं।

पशुधन के संरक्षण और संवर्धन से रोजगार के नए अवसर मिले हैं। सीएम ने माटी होही तोर चोला रे संगी’ और ‘चोला माटी के हे रे एकर का भरोसा… चोला माटी के हे रे’……….. गीत की पंक्तियां भी गुनगुनाया। इस दौरान सीएम का प्रकृति प्रेम और छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ाव की झलक भी दिखी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...