रिश्तेदार की शादी, सहेली का रूम और सुसाइड: CIMS गर्ल्स हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टर ने की आत्महत्या, जिस कॉलेज से हुई पास आउट… उसी कॉलेज कैंपस में युवती ने क्यों लगाया मौत को गले? पुलिस कर रही जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) बिलासपुर से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है, एक इंटर्न डॉक्टर ने फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली है। इंटर्नशिप कर रही भानू प्रिया सिंह ने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न केवल मेडिकल संस्थान बल्कि पूरे राज्य में शोक का कारण बन गई है, जबकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

भानू प्रिया सिंह, जो 2018 बैच की MBBS छात्रा थीं और 2023 में पास आउट हुईं, फिलहाल अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थीं। शनिवार को वह एक रिश्तेदार की शादी में भाग लेने बिलासपुर आई थीं। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे, उन्होंने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेली के कमरे में फांसी लगाई।

सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने बताया कि भानू प्रिया सिंह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल ठहरी थी। सहेली जब बाहर गई थी, तभी यह घटना घटी। हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने भानू को फांसी से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिम्स के स्टाफ और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भानू के परिजनों, सहेलियों और हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, और पुलिस मामले को गंभीरता से जांचने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...

रेंजर की नौकरी लगाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति प्रमाण...

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई...

151 किमी कांवड़ यात्रा : नदी, पहाड़, और घने...

कवर्धा। सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर...

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...