CBSE ने दुर्ग जिले में बनाए 19 सेंटर्स: 27 अप्रैल से होगी परीक्षा…इस बार सेंटर्स ज्यादा, को-ऑर्डिनेटर विभा झा ने कहा-सभी स्कूलों में तैयारी पूरी

भिलाई। सीबीएसई स्कूलों में दसवीं की टर्म 2 की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होगी, जो 24 मई तक चलेगी। इसी तरह बारहवीं बोर्ड की टर्म 2 परीक्षा 2 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। सभी सेंटरों में 10.30 बजे से 12.30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी।

वहीं परीक्षार्थियों को 9.45 बजे तक पहुंचना होगा। 10 बजे कापियां दी जाएगी। 15 मिनट आवश्यक जानकारी भरने के बाद 10.30 बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी। दो घंटे की इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल होंगे। 27 अप्रैल को दसवीं का पहला पेपर इंग्लिश का होगा।

सीबीएसई को-ऑर्डिनेटर व केएच मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा ने बताया कि, बारहवीं का पहला पेपर 2 मई को होगा। सीबीएसई इस बार 19 सेंटर में परीक्षा आयोजित करेगी। जबकि पहले दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 सेंटरों लेकिन ली जाती थी।

इस बार सेंटर अतिरिक्त बनाए जाएंगे। सीबीएसई दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड की टर्म 2 परीक्षा के लिए 19 सेंटर बनाए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको, केपीएस नेहरु नगर, केपीएस सुंदर नगर, डीपीएस भिलाई, डीपीएस दुर्ग, शंकराचार्य स्कूल हुडको, केएच मेमोरियल स्कूल,

श्री शंकरा स्कूल सेक्टर 10 भिलाई, सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर – 4, सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 7, सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 10, एमजीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 6, केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग, पाटन स्थित मदर ब्राइट स्कूल तथा सेक्टर 8 स्थित बीएनएस स्कूल आदि हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...