CG – जेठ से बात करने पर भड़का पति… कमरे में बुलाकर जड़ा था थप्पड़… गुस्से में आकर पत्नी ने काटी उंगलियां, आरोपी ने पटककर घोंट दिया गला

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी का जेठ से बात करना बिलकुल पसंद नहीं था। मर्डर वाले दिन भी आरोपी काम से लौटा जब घर लौटा तो पत्नी बड़े भाई से बात कर रही थी। ये देखकर वो सीधे कमरे में चला गया। पत्नी जब कमरे में आई तो हुलेश ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। गुस्से में पत्नी ने भी पति की उंगलियां काट ली, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम हुलेश है और मृतिका का नाम संतोषी था। पूरा मामला डभरा इलाके का है।

पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू (28) को गिरफ्तार कर लिया है। हुलेश ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी संतोषी साहू अक्सर बड़े भाई प्रहलाद साहू से बात करती थी। संतोषी को बड़े भाई से बात करने के लिए मना किया था। लेकिन एक घर में होने के कारण बातचीत होती रहती थी।

पूछताछ में पता चला है कि, हुलेश काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। कभी-कभी ही वो घर आता था। हत्या वाले दिन भी उसने अपनी पत्नी को बड़े भाई के साथ बात करते देख लिया। बेड रूम में संतोषी और हुलेश के बीच इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ था।

जिसके बाद हुलेश ने संतोषी को बेड पर पटका और उसका गला दबा दिया। संतोषी चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया। हुलेश ने तब तक संतोषी का गला दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

हुलेश को जब संतोषी के मौत की पुष्टि हो गई तो वो कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर टहलने निकल गया। दरवाजा खुलने की आवाज आई तो हुलेश के बड़े भाई की नींद खुल गई। बड़े भाई ने बाहर निकलकर देखा तो हुलेश टहल रहा था।

बड़े भाई ने हुलेश से देर रात बाहर निकलने की वजह पूछी, लेकिन हुलेश कुछ नहीं बोला। भाई को शक हुआ तो उसने हुलेश के कमरे में जाकर देखा। यहां बेड पर संतोषी का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

संतोषी हुलेश की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले उसकी दो शादी फेल हो चुकी थी। पूछताछ में पता चला कि वो अक्सर अपनी पिछली पत्नी से भी विवाद करता था, जिसकी वजह से दोनों ने उसे छोड़ दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...