बर्थडे पार्टी में तमंचे पर हुआ अश्लील डिस्को: स्कूल में चल रहा था बर्थडे पार्टी… सिगरेट का छल्ला बना उड़ाता दिखा युवक… वहीं महिला डांसर दोनों हाथ में तमंचा लिए लगाती रही ठुमका, वायरल हुआ वीडियो

गोपालगंज। गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव में स्थित एक स्कूल में बर्थडे पार्टी के दौरान बार डांसरों के साथ हथियार लहराते एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोपालगंज के एक सरकारी स्कूल में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें डांसरों को भी बुलाया गया था। उसी पार्टी में बंदूक लहराते युवक और लड़कियों को वीडियो सामने आया है। हालांकि, भिलाई टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

कभी बॉलीवुड तो कभी हरियाणवी गानों पर तमंचे पर डिस्को चलता रहा। इस दौरान एक लड़का सिगरेट पीते भी दिखा। थोड़ी देर बाद एक डांसर आई और उसने दूसरी डांसर को दो तमंचे दिए। और वो दोनों हाथों में तमंचे लेकर डांस करने लगी।

स्कूल के अंदर बकायदा इसके लिए डीजे लगवाया गया। आर्केस्ट्रा बुलाया गया। बार बालाओं को भी लाया गया। पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सामने आया है। वीडियो के बारे जब सदर एसडीपीओ संजीव कुमार से बात की गई तो वे उनकी पहचान कर कार्रवाई की बात कही।वैसे, वीडियो काफी दिनों पुराना बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...