भिलाई निगम आयुक्त ने ली बैठक: संपत्तिकर वसूली बढ़ाने को लेकर अधिकारीयों को दिए निर्देश… एजेंसी से मांगी गई जानकारी

भिलाई। भिलाई निगम के आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर राजीव कुमार पाण्डेय ने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारियो की बैठक ली। वर्तमान में संपत्तिकर वसूली के रफतार को लेकर उन्होने नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कहा संपत्तिकर की वसूली निगम का प्रमुख आय है। जिसके आधार पर हम शासकीय योजनाओ को क्रियान्वित करते है, इतनी कम वसूली से काम नहीं चलेगा।

गौरतलब है कि नगर निगम भिलाई में संपत्तिकर की पुरी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। संपत्तिकर वसूलने का दायित्व श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। उसके द्वारा घर-घर जाकर संबंधित व्यक्तियों से संपत्तिकर वसूलना है। जिसके द्वारा कुल प्राप्त करने वाली राशि का लगभग 20 प्रतिशत की ही वसूली की गई है। एजेंसी को प्रत्येक माह 7 प्रतिशत के दर से संपत्तिकर वसूली करना था। जो निर्धारित मापदण्ड से कम है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 95 हजार से अधिक संपत्ति करदाता है। आयुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये संबंधित एजेंसी को अपने साफ्टवेयर एक्सपर्ट इंजीनियर के साथ 21 नवम्बर को सभी जानकारी लेकर उपस्थित होने को कहा है।

नगर निगम भिलाई के संपत्ति करदाताओ के लिए आंनलाईन संपत्तिकर जमा करने का पुरी सुविधा प्रदान की गई है। देश-विदेश कहीं से भी संपत्तिकर जमा करके छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है। संबंधित करदाता नगर निगम भिलाई से प्राप्त अपनी आई डी नम्बर वेबसाईट https:chhattishgarhmunicipal.com में जाकर अपने देय करो की जानकारी प्राप्त कर 2 प्रतिशत छूट प्राप्त कर रसीद प्राप्त कर सकते है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाईन नम्बर 915986401 कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर सकते है। अवकाश के दिनो में भी संपत्तिकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिक से अधिक संख्या में संपत्तिकर जमा करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...