छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: 16 दिसंबर से शुरू होगा विंटर सेशन… 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। यह सत्र 5 दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 4 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में प्रमुख रूप से वित्तीय कार्यों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, धान खरीदी, सरकारी नौकरियों में भर्ती और राज्य की कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर भी बहस होने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने विधायक दलों की बैठकें आयोजित कर सत्र की रणनीति तैयार करेंगे। इस सत्र के दौरान इन मुद्दों को लेकर हंगामे की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...