हॉकी की नर्सरी नांदगांव में हुई प्रदेश हॉकी संघ की आम सभा: फिरोज अंसारी के हाथों में प्रदेश हॉकी की कमान…मनीष होंगे महासचिव तो रीना को मिला कोष का जिम्मा

भिलाई। हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ की 14वीं वार्षिक आम सभा एवं चुनाव कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा भी शामिल हुए। इस अवसर पर हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई। आपको बता दें कि प्रदेश हॉकी संघ की कमान राजनांदगांव के फिरोज अंसारी को सौंपी गई है। फिरोज पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं महासचिव का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।

प्रदेशभर से लोग हुए शामिल…
हाल ही में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ के कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा एवं 14वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन राजनांदगांव शहर के अवाना होटल में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव एवं अब्जर्वर गुरुचरण सिंह होरा, महापौर हेमा देशमुख, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में हॉकी संघ से जुड़े सदस्य गण शामिल हुए। कार्यक्रम के अवसर पर हाल ही में संपन्न हुए प्रदेश हॉकी संघ के चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. रविशंकर, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह भाटिया, एम.वाई. कुरैशी, विनीता नवघरेक्ष सुश्री मंजुला बिस्वास, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, गोपेश्वर कहारा, राजेश मंडावी , वर्षा शर्मा, कोषाध्यक्ष रीना बोरकर, सुश्री आशा थामास, कार्यकारी सदस्य नीलम चंद जैन, अमिताभ मानिकपुरी, गजेंद्र शर्मा, अंसार अहमद, नवीन मसीह के निर्वाचन की रिटर्निंग ऑफिसर गुणेंद्र कुलत ने विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर ऑब्जर्वर एवं ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेल के क्षेत्र को बढ़ावा देने लगातार काम कर रहे हैं और कई घोषणाएं भी कर रहे हैं। बैठक को गुरुचरण सिंह होरा ने संबोधित किया, वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा । इस अवसर पर ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी ना हो इसको लेकर खेल विभाग और सरकार के बीच ओलंपिक संघ सेतु का काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ के फिरोज अंसारी इस बार भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि हॉकी की प्रगति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं इसमें प्रदेश सरकार का भी हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...